TOP BANNER
Sponsored

राज्य सरकार जनता का विकास नहीं चाहती है : अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने कई गांवों का किया दौरा गावां : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गावां प्रखंड पहुंची और काली मंडा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद वह गावां

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 26, 2021 Sep 26 56 Views
Share

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री ने कई गांवों का किया दौरा

गावां : केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी रविवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गावां प्रखंड पहुंची और काली मंडा मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

इसके बाद वह गावां टिकैत गढ़ में पोषण सखी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ली। कार्यक्रम के दौरान पोषण सखी ने लंबित मानदेय राशि भुगतान की मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्षण सिंह उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार जनता का विकास करने बजाय अपने परिवार का विकास कर रही है। राज्य सरकार ने चुनाव जीतने से पूर्व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और पारा शिक्षकों को स्थायी करने की बात कही थी। लेकिन आज चुनाव जितने के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला है।

MIDDLE
Sponsored

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोनाकाल मे भी लोगों को भुखमरी से बचाया है और मुफ्त में घर-घर अनाज उपलब्ध कराया है। मोदी सरकार ने भारत में कोरोना वैक्सीन लाकर आम लोगों को संक्रमण से बचाया है। कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। जिसका एक-एक गरीबों के बीच सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कोविड-19 में देश के लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ किया गया व ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की व्यवस्था करवाई। ऑक्सीजन की किल्लत पड़ने पर उन्होंने विदेशों से भी ऑक्सीजन मंगवा कर लोगों की जान बचाई है। कहा कि कोविड-काल में बच्चों की शिक्षा जारी रखने के लिए उन्होंने ऑनलाईन कक्षा की शुरूआत की।

कार्यक्रम में गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय रंजन, मनोज यादव, सुनील साव, रविन्द्र पंडित, भगवान दास बरनवाल, मुन्ना सिंह, प्रहलाद सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुरेश मंडल, ललित पांडेय समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories