AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केयर इंडिया के सहयोग से गिरिडीह स्टेडियम में मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प की हुई शुरूआत

विधायक व सीएस ने किया उद्घाटन गिरिडीह : जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया एनजीओ के सहयोग से शनिवार को गिरिडीह स्टेडियम में मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प की शुरूआत की गई। कैम्प का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा विधिवत् रूप से किया गया। केंद्र


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधायक व सीएस ने किया उद्घाटन

गिरिडीह : जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया एनजीओ के सहयोग से शनिवार को गिरिडीह स्टेडियम में मेगा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैम्प की शुरूआत की गई। कैम्प का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा विधिवत् रूप से किया गया। केंद्र में पहले दिन कोविशिल्ड का वैक्सीन उपलब्ध कराया गया।

मौके पर विधायक ने कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से केयर इंडिया द्वारा जिस प्रकार से कैम्प की व्यवस्था की गई है। उससे स्थानीय लोगों को निश्चित ही वैक्सीन लेने में लाभ होगा। कहा कि केयर इंडिया के द्वारा विभिन्न हिस्सों में लगाये जा रहे कैम्प से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान को धरातल पर उतारने में सहायता मिलेगी।

सिविल सर्जन श्री मिश्रा ने कहा कि केयर इंडिया के द्वारा मानव दल एवं समुचित व्यवस्था उत्कृष्ट रूप से की गई है। जिससे आस पास के लोगों को टीकाकरण फायदा होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं केयर इंडिया के प्रतिनिधि ने बताया कि केयर इंडिया द्वारा एक मॉडल टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है। इसके तहत टीकाकरण के पश्चात 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन हॉल में प्रतीक्षा करने की, सेल्फी प्वाइंट एवं पेयजल का उचित व्यवस्था की गई है। मौके पर केयर इंडिया के वेरीफायर एवं एएनएम उपस्थित थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories