AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धान खेत से बरामद शव के मामले में आया नया मोड़, परिजनों ने बाइक दुर्घटना से घायल युवक पर लगाया मारने का आरोप

थानेदार से कार्रवाई की मांग गावां : गावां प्रखंड स्थित भेलवा गांव से पीछे देर रात धान खेत से बरामद शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में परिजनों ने देर रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मंगलवार की देर शाम पटना-बलहारा मुख्य


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

थानेदार से कार्रवाई की मांग

गावां : गावां प्रखंड स्थित भेलवा गांव से पीछे देर रात धान खेत से बरामद शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में परिजनों ने देर रात सड़क दुर्घटना में घायल युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। बता दें कि मंगलवार की देर शाम पटना-बलहारा मुख्य पथ पर भेलवा गांव से पीछे बाइक दुर्घटना में पंडरिया निवासी बंटी यादव उम्र 25 पिता ब्रह्मदेव यादव घायल हो गए थे। जिसे 108 एम्बुलेंस के सहयोग से उसे गावां लाकर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया था। घटना के एक घंटा बाद उसी के आसपास धान खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। मृतक भागलपुर निवासी बाली यादव था। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर, बुधवार की सुबह परिजनों व दर्जनों की संख्या ग्रामीण गावां थाना पहुंचे और बाइक दुर्घटना से घायल युवक बंटी यादव पर बाइक से बाली यादव को धक्का मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि देर शाम हुए सड़क दुर्घटना में बाइक के धक्के से ही बाली यादव की मौत हुई है। क्योंकि घटना स्थल के पास बाइक का आईना और घायल युवक का चप्पल भी बरामद किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories