AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गोपाल मुर्मू के गिरफ़्तारी का विरोध जारी, संथाल समाज ने किया प्रदर्शन

एसडीपीओ ने दिया आश्वासन गिरिडीह : बेंगाबाद थाना कांड संख्या 180/2020 में गोपाल मुर्मू के गिरफ़्तारी के विरोध में संथाल समाज रंगामाटी एवं आस पास के लोगों ने मंगलवार को ज्योति सोरेन, आशा टुडू एवं सुखदेव टुडू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान गोपाल मुर्मू को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एसडीपीओ ने दिया आश्वासन

गिरिडीह : बेंगाबाद थाना कांड संख्या 180/2020 में गोपाल मुर्मू के गिरफ़्तारी के विरोध में संथाल समाज रंगामाटी एवं आस पास के लोगों ने मंगलवार को ज्योति सोरेन, आशा टुडू एवं सुखदेव टुडू के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान गोपाल मुर्मू को रिहा करो, अनुसंधान में मनमानी नहीं चलेगा। मृतक एवं मृतक के सगे संबंधियों का कॉल डिटेल का जांच कराओ, निर्दोष गोपाल मुर्मू, राजमणि किस्कू व युनूस मुर्मू का मुकदमा से नाम हटाओ एवं संथाली भाषा में नारा लगाते हुए और प्रदर्शन करते हुए सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी अम्बेडकर चौक गिरिडीह से हाथों में अपने मांगों से संबंधित तख्ती लिए, काली बाड़ी चौक, रेलवे स्टेशन बावनटोली होते हुए पुलिस लाइन पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे ज्योति सोरेन से एसडीपीओ अनिल सिंह ने वार्ता की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि कल वे अपने से रंगामाटी जाएंगे और घटना का विस्तृत जांच करेंगे। सकारात्मक वार्ता होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें अपनी पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन को समाप्त किया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रदर्शन में मुख्य रूप से हीरामुनी सोरेन, सलोमी टुडू, मंगोली मरांडी, सुख देव टुडू, अजय टुडू, हेमा मरांडी,बासुदेव मरांडी,श्यामलाल मरांडी, संतोषी मरांडी, दिलिया हेंब्रम मोदनी मुर्मू, ललिता किस्कू, सहित सैकड़ों की संख्या में संथाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories