AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

CS ने अस्पताल और कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

गावां : गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने सोमवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएस ने निरीक्षण के क्रम में सीएचसी की चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए गावां सीएचसी में बनाए गए कोविड वार्ड में लगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गिरिडीह सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा ने सोमवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएस ने निरीक्षण के क्रम में सीएचसी की चिकित्सा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए गावां सीएचसी में बनाए गए कोविड वार्ड में लगे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन पाइपलाइन आपूर्ति व्यवस्था, पेयजल, विद्युत तथा अन्य चिकित्सीय उपकरणों की जानकारी ली।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को वार्ड में कोविड मरीजों के उपचार को लेकर सभी चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने, डॉक्टरों की उपस्थिति एवं अस्पताल में समुचित दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। सीएस ने उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रमोहन प्रसाद को स्पष्ट रूप से कहा कि वार्ड की व्यस्था को दुरुस्त करें।

सीएचसी के औचक निरीक्षण होने की जानकारी पाते ही अस्पताल से गायब रहने वाले कई स्वास्थ्य कर्मी भागम भाग अस्पताल पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज की। सीएस ने सभी कर्मियों को निर्देश देते कहा कि सभी कर्मीकर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करें। ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। कई अनुपस्थित कर्मियो के उपस्थिति पंजीकरण में जांच किया और उनका एक दिन का हाजरी काटा गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर बीपीएम प्रमोद बर्णवाल, गंगा राणा, बिटीटी राजदा खातुन, डॉ हब्बीबुलह खान, शालिक जमाल समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories