TOP BANNER
Sponsored

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व एमओ ने वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण

गावां : रविवार को गावां प्रखंड के निमाडीह पंचायत भवन, खरसान पंचायत भवन, चरकी व कहुवाई में कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन की विधि वयवस्था व गति आदि का भी जायजा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 19, 2021 Sep 19 52 Views
Share

गावां : रविवार को गावां प्रखंड के निमाडीह पंचायत भवन, खरसान पंचायत भवन, चरकी व कहुवाई में कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद व प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीनेशन की विधि वयवस्था व गति आदि का भी जायजा लिया गया। इसके अलावा जेएसएलपीएस के तहत चलाए जा रहे महिला समूह की बैठक में भी उन्होंने महिलाओं को टीका लेने के लिए भी प्रेरित किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन प्रसाद ने कहा कि महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को वैक्सीन का दोनों डोज लेना अतिआवश्यक है। और इसी क्रम में आज उनके व प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप द्वारा प्रखंड में लगाए गए चार वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया गया है।

इसके साथ ही लोगों को दोनों डोज लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग निश्चित रूप से वैक्सीन की दोनों डोज जरूर लें जिससे वे व उनका परिवार इस महामारी से बचाव कर सकें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories