TOP BANNER
Sponsored

लायंस क्लब गिरिडीह टाउन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 18 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

गिरिडीह : विश्वनाथ नर्सिंग होम में रविवार को लायंस क्लब गिरिडीह टाउन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर अतिथि सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. मौके पर विधायक ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की. शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जिसमें कईयों ने पहली बार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 19, 2021 Sep 19 45 Views
Share

गिरिडीह : विश्वनाथ नर्सिंग होम में रविवार को लायंस क्लब गिरिडीह टाउन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर अतिथि सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. मौके पर विधायक ने फीता काटकर शिविर की शुरुआत की. शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. जिसमें कईयों ने पहली बार रक्तदान किया.

इस दौरान विधायक श्री सोनू ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की. वहीं रेडक्रॉस के सचिव राकेश मोदी ने क्लब के तमाम सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि लायंस क्लब व अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगातार इस तरह के शिविर आयोजन से रक्त की कमी नहीं हो पाती है.

शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन प्रवीण बगड़िया, सचिव निर्मल सलामपुरिया,संजय डंगायच,धीरज जैन, विकास खेतान ,दिनेश खेतान, प्रदीप डोकानिया, अनिल अग्रवाल, सुनील मोदी ,लाइन डॉक्टर नीरज डोकानिया ,अशोक अग्रवाल , लायन राकेश मोदी, रेड क्रोस के चेयरमैन मदन विश्वकर्मा, वाइस चेयरमैन डॉक्टर तारक नाथ देव, सचिव राकेश मोदी कोषाध्यक्ष दिनेश खेतान आदि उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories