AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की डीडीसी ने की समीक्षा

गिरिडीह : उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा ने सोमवार को बैठक कर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने क्रमवार बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं आइटीडीए से पोषण माह के सफल क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार वितरण तथा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा ने सोमवार को बैठक कर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने क्रमवार बैठक में उपस्थित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं आइटीडीए से पोषण माह के सफल क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार वितरण तथा कुपोषण मुक्त हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने राज्य से प्राप्त लक्ष्य को हर हाल में तय समय में पूर्ण करने को सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला पर्वेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका आदि के माध्यम से जो कार्य किए जाने है उसमें गति लाएं। पूर्व में कोविड 19 के कारण सभी योजनाओं का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है, लेकिन एक बार फिर से हमें नई उर्जा के साथ संचालित योजनाओं को गति देना है ताकि संचालित योजनाओं का उद्देश्य पूरा हो सके। उप विकास आयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को विभिन्न योजनाओं की प्रगति का प्रतिदिन मानीटरिंग करने को कहा। साथ ही इससे उन्हें अवगत कराने का भी निर्देश दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories