AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

समझौता कराने के दौरान एएसआई पर मारपीट करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा निवासी अनुज कुमार ने गावां थाना पुलिस पर समझौता कराने की बात कहकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अनुज ने बताया कि वह माल्डा में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मजदूरी का काम करता है और बुधवार को घरेलू विवाद में उसकी पत्नी के साथ बहस और


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : थाना क्षेत्र के माल्डा निवासी अनुज कुमार ने गावां थाना पुलिस पर समझौता कराने की बात कहकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अनुज ने बताया कि वह माल्डा में एक बाइक रिपेयरिंग की दुकान में मजदूरी का काम करता है और बुधवार को घरेलू विवाद में उसकी पत्नी के साथ बहस और मारपीट हो गई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने गावां थाना में उसके खिलाफ शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद दोनों पक्षों को समझौते के लिए गावां थाना बुलाया गया।

मगर उसकी पत्नी के नहीं आने के कारण वह 4 घंटे से अधिक थाना में बैठा रहा। उसने बताया कि इस दौरान खाना खाने जाने के लिए उसने गावां थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार से अनुमति मांगी। लेकिन उनके द्वारा उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़ित मजदूर ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इधर, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद के निपटारा को लेकर उसे थाना बुलाया गया था। जिसका समझौता थाना प्रभारी द्वारा किया गया। मेरे ऊपर लगाए गए मारपीट का आरोप सारा बेबुनियाद व झूठा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories