AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिस्ड कॉल को लेकर दो पक्षों में तकरार, जमकर हुई पत्थरबाजी

गिरिडीह : मिस्ड कॉल को लेकर शुरू हुए विवाद में बुधवार की दोपहर पचम्बा थाना क्षेत्र के छह नम्बर और पेसराबहियार के लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे तबतक मामला शांत हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधवार दोपहर दोनों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मिस्ड कॉल को लेकर शुरू हुए विवाद में बुधवार की दोपहर पचम्बा थाना क्षेत्र के छह नम्बर और पेसराबहियार के लोगों के बीच जमकर पत्थरबाजी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतीश कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे तबतक मामला शांत हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बुधवार दोपहर दोनों पक्षों से जमकर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी के क्रम में कुछ लोगों के घरों में लगे खिड़की के शीशे व एलबेस्टर शीट टूट गया। वहीं कुछ युवकों के जख्मी होने की भी सूचना है।

गौरतलब है कि पिछले 2 दिनों से मिस्ड कॉल के कारण दो पक्षों में विवाद छिड़ा हुआ है। घटना को लेकर छह नम्बर के एक पक्ष के द्वारा पचम्बा थाना पुलिस को आवेदन भी दिए जाने की सूचना है। पुलिस ने जांच करना शुरू ही किया था कि बुधवार की दोपहर यह मामला हो गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories