TOP BANNER
Sponsored

मालवाहक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत, दूसरा हुआ घायल

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. मृतक की पहचान चंदौरी गांव निवासी जितेंद्र रविदास के रूप में की गई है. जबकि घायल धावाटांड निवासी अशोक रविदास है. मिली जानकारी के अनुसार जीतेन्द्र रविदास और अशोक रविदास

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 23, 2021 Aug 23 37 Views
Share

गिरिडीह : तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई. जबकि एक घायल है. मृतक की पहचान चंदौरी गांव निवासी जितेंद्र रविदास के रूप में की गई है. जबकि घायल धावाटांड निवासी अशोक रविदास है.

मिली जानकारी के अनुसार जीतेन्द्र रविदास और अशोक रविदास बाइक में सवार होकर मंडरो से तिसरी आ रहे थे. इसी दौरान थंबाचक में विपरीत दिशा से आ रहे एक मालवाहक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना में मौके पर ही जितेंद्र रविदास की मौत हो गई. वहीं अशोक रविदास बुरी तरह से घायल हो गया.

घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल अशोक रविदास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तीसरी पहुंचाया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories