TOP BANNER
Sponsored

गांधी चौक से बड़ा चौक तक कराया गया अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन व नगर निगम ने चलाया साझा अभियान

फुटकर विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का दिया गया आदेश गिरिडीह : जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार की सुबह शहरी क्षेत्र के गांधी चौक से लेकर बड़ा चौक के इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान सड़क किनारे सब्जी आदि की दुकान चलाने वालों को वेंडिंग

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 11, 2021 Aug 11 41 Views
Share

फुटकर विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का दिया गया आदेश

गिरिडीह : जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार की सुबह शहरी क्षेत्र के गांधी चौक से लेकर बड़ा चौक के इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान सड़क किनारे सब्जी आदि की दुकान चलाने वालों को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का आदेश दिया गया। वहीं सड़क किनारे इधर उधर खड़ी गाड़ियों का चालान काटा गया। साथ ही कई गाड़ियों को जब्त कर नगर थाना ले जाया गया। वहीं मौके पर मौजूद जेसीबी के जरिये दुकान के बाहर बांस तिरपाल लगाकर किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

बताया गया कि सड़क के अगल-बगल ठेले, खोमचे, सब्जी आदि की दुकान लगाने से हमेशा यहां सड़क जाम की समस्या बनी रहती है। कई बार यहां दुकान आदि नहीं लगाने के लिए अपील की जा चुकी है। मगर इसके बावजूद लोग सड़क किनारे बैठ जाते थे। इसलिए आज से विशेष अभियान की शुरुआत की गई हैं, ताकि लोग वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकान लगाएं। सड़क जाम की समस्या न हो।

अभियान में गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी, डीटीओ रोहित सिन्हा,डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, यातायात इंस्पेक्टर प्रेम रंजन उरांव समेत नगर निगम के कर्मी शामिल थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories