AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हर मोर्चे में केंद्र सरकार विफल : राजकुमार यादव

गावां : देश की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल सिद्ध हो रही है। महंगाई चरम पर है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। उक्त बातें पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कही। वे गावां में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल समेत आवश्यक वस्तुओं की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : देश की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल सिद्ध हो रही है। महंगाई चरम पर है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। उक्त बातें पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कही। वे गावां में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डीजल पेट्रोल समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। रेलवे समेत प्रमुख विभागों को बेचा जा रहा है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। बेरोजगारी चरम पर है। सरकार विदेशों से काला धन लाने में विफल रही है। किसानों पर काला कृषि कानून थोपा जा रहा है। प्रधानमंत्री जनता के मन की बात को अनसुना कर अपने मन की बात सुना रहे हैं।

राज्य की हेमंत सरकार यदि रघुवर सरकार की राह पर चलेगी तो भाकपा माले चुप नहीं बैठेगी। सरकार धनबाद में हुए लाठी चार्ज की घटना की न्यायिक जांच करवाकर दोषी एसडीएम को बर्खास्त करे। लाठी गोली के बल पर जनता की आवाज को दबाया गया तो जनता माफ नहीं करेगी। कहा कि तिसरी में राष्ट्रपिता के प्रतिमा को तोड़े जाने की घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि सोमवार को माल्डा उच्च विद्यालय के पास किसान बचाओ देश बचाओ मोदी हटाओ के संकल्प के साथ एक कन्वेंशन का आयोजन किया जायेगा।
मौके पर जयनारायण यादव, सकलदेव यादव, अशोक मिस्त्री, पवन चौधरी, रंजीत यादव, अकलेश यादव समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories