TOP BANNER
Sponsored

मालवाहक में तस्करी कर ले जाया जा रहा था मवेशी, पुलिस ने पकड़ा

सरिया : थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवेशी लोड मालवाहक को जब्त किया है। वहीं इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात मवेशी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 21, 2021 Jul 21 47 Views
Share

सरिया : थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मवेशी लोड मालवाहक को जब्त किया है। वहीं इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया गया है।

इस बाबत पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात मवेशी तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पर थाना क्षेत्र के बिरहोर कॉलोनी के पास चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। जांच के क्रम में एक लाल रंग के मालवाहक टेम्पो में दो मवेशी लोड पाए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि निर्मम तरीके से दोनों मवेशियों को रस्सी से बांध कर रखा गया था। पुलिस के द्वारा जब चालक से कागजात की मांग की गई तो उसके पास कोई जबाव नहीं था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि बालेहडीह से जानवर लेकर बरवाडीह जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि इसको लेकर कांड संख्या 205/21 दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories