TOP BANNER
Sponsored

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, आईसीसी ने किया ग्रुप्स का ऐलान

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच देखने को मिलेगा। आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान को सुपर 12 के ग्रुप-2 में साथ रखा है। सुपर 12 में दो ग्रुप हैं, जिनमें छह-छह टीमों को रखा गया है। ग्रुप-2 में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-ए की रनर-अप,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 16, 2021 Jul 16 48 Views
Share

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच देखने को मिलेगा। आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान को सुपर 12 के ग्रुप-2 में साथ रखा है। सुपर 12 में दो ग्रुप हैं, जिनमें छह-छह टीमों को रखा गया है। ग्रुप-2 में भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-ए की रनर-अप, ग्रुप-बी की चैंपियन टीम होगी, वहीं ग्रुप-1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ग्रुप-ए की रनर-अप, ग्रुप-बी की विनर टीम होगी। ग्रुप-ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पपुना न्यू गिनी और ओमान हैं।

 

इस बार श्रीलंका, बांग्लादेश जैसी टीमें भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश को सुपर-12 के लिए क्वालिफाई करने के लिए अपने-अपने ग्रुप में विजेता या उप-विजेता बनना होगा। ग्रुप का चयन 20 मार्च 2021 की रैंकिंग के हिसाब से हुआ है। टी20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में खेला जाना है। पहले टी20 वर्ल्ड कप भारत में खेला जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसको यूएई शिफ्ट करना पड़ा। टूर्नामेंट की मेजबानी हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जिम्मेदारी ही होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories