TOP BANNER
Sponsored

पंचायत सेवक की कार्यप्रणाली से मजदूर परेशान : अकलेश यादव

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में बतौर भाकपा माले प्रखंड कमेटी के सदस्य अकलेश यादव उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान सांख पंचायत सेवक राजकुमार यादव के कार्यशैली से नाख़ुश यहां के जनता में काफ़ी रोष है। इनके

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 15, 2021 Jul 15 47 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड अंतर्गत सांख पंचायत भवन में गुरुवार को ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में बतौर भाकपा माले प्रखंड कमेटी के सदस्य अकलेश यादव उपस्थित थे। बैठक में वर्तमान सांख पंचायत सेवक राजकुमार यादव के कार्यशैली से नाख़ुश यहां के जनता में काफ़ी रोष है। इनके कार्यशैली से सारे विकास के कार्य बंद हो गए हैं। इन तमाम मुद्दों पर गहनता से चर्चा हुई। अकलेश यादव नें कहा कि आज पूरे पंचायत के अंदर विकास का कार्य बाधित है l

स्थानीय पंचायत सेवक राजकुमार यादव की भाषा एवं इनकी कार्यशैली से यहां की जनता में काफ़ी रोष है। इससे पूर्व भी आवास कार्य में पैसे की लेनदेन के लिए उस वक्त स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराई गई थी। लेकिन यथावत इस पंचायत में रखा गया है। मैं प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करता हूं की मामले का निष्पक्ष जांच कर इन्हें तुरंत स्थानांतरित किया जाय, नहीं तो यहां के तमाम ग्रामीण एवं मनरेगा मजदूर आगामी 20 जुलाई के बाद प्रखंड मुख्यालय के समक्ष लॉकडाउन का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
मौक़े पर रुधी यादव, बीरेंद्र यादव, उमेश यादव, सुकर यादव, दीपेश सिन्हा,दिलीप यादव, हेमलाल यादव, राकेश कुमार, मनीष कुमार, श्रवण कुमार,कुलदीप साव,दीपक सिन्हा,रोहित कुमार,बालमुकुंद कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories