TOP BANNER
Sponsored

भूख से मरी बुधनी सोरेन के 16 वर्षीय पुत्र का मुम्बई में हुई मौत,शव पंहुचते ही गांव में पसरा मातम

तिसरी : प्रखण्ड के सेवाटांड निवासी 16 वर्षीय तालको हेम्ब्रोम की मौत मुम्बई में काम करने के दौरान हो गई।रविवार को एम्बुलेंस द्वारा मृतक के शव को मुंबई से पैतृक गांव सेवाटांड भेजा गया।गांव में युवक का शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल ग़मगीन हो गया l बता दें कि मृतक तालको हेम्ब्रोम उसी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 11, 2021 Jul 11 50 Views
Share

तिसरी : प्रखण्ड के सेवाटांड निवासी 16 वर्षीय तालको हेम्ब्रोम की मौत मुम्बई में काम करने के दौरान हो गई।रविवार को एम्बुलेंस द्वारा मृतक के शव को मुंबई से पैतृक गांव सेवाटांड भेजा गया।गांव में युवक का शव पहुंचते ही पूरे गांव का माहौल ग़मगीन हो गया l

बता दें कि मृतक तालको हेम्ब्रोम उसी बुधनी सोरेन का पुत्र था जिसकी मौत भूख से हो गई थी। बुधनी भूख से तड़प तड़प कर मर गयी थी।बुधनी की मौत के बाद पूरे झारखंड की राजनीति गर्म हो गयी थी।कई सामाजिक संगठनों ने सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। कई बड़े पदाधिकारी और नेताओं ने बुधनी सोरेन के घर जाकर मामले का जांच किया था l बाद में सबकुछ लीपापोती हो गया था।और पेट की भुख मिटाने बुधनी का बेटा मुम्बई काम करने गया और वही किसी हादसे का शिकार हो गया।फिलहाल तालको हेमब्रम की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है
इधर परिवार वाले कुछ भी बोलने की हालात में नहीं है,परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं पुरे गांव में मातम छाया हुआ है। तालको हेम्ब्रोम की मौत ने प्रशासन और सरकार पर कई सवाल खड़ा कर दिया है।यदि रोजगार का साधन उपलब्ध रहता तो आज ये तालको हेमब्रम शायद जिंदा होता ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories