TOP BANNER
Sponsored

सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत, मुआवजा की मांग लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

गावां : गावां-तिसरी मुख्य पथ पर खोटमनाय पेट्रोल पंप के समीप सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला की सेंटरों वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि खोटमनाय निवासी सावित्री देवी उम्र 50 वर्ष पति दिनेश्वर यादव बुधवार को गावां बाजार से सब्जी बेचकर घर वापस लौट रही थी। इसी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 16, 2021 Jun 16 34 Views
Share

गावां : गावां-तिसरी मुख्य पथ पर खोटमनाय पेट्रोल पंप के समीप सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला की सेंटरों वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि खोटमनाय निवासी सावित्री देवी उम्र 50 वर्ष पति दिनेश्वर यादव बुधवार को गावां बाजार से सब्जी बेचकर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार में आ रही एक सेंटरों वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बाद में उसे ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बहेतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

गिरिडीह ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजा की मांग लेकर सड़क पर मृतका की शव को रखकर गावां तिसरी मुख्य पथ को जाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories