TOP BANNER
Sponsored

शीघ्र ही जलजमाव समस्या के निराकरण की मांग, पूर्व विधायक ने दिया आंदोलन की चेतावनी

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत माल्डा पिहरा मुख्य पथ पर मानपुर चौक के समीप जलजमाव की समस्या भी राजनीति का भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से उक्त स्थल पर जल जमाव की समस्या काफी गंभीर बना हुआ है जिसकी सूचना प्रखण्ड से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 27, 2021 May 27 37 Views
Share

गावां : गावां प्रखण्ड अंतर्गत माल्डा पिहरा मुख्य पथ पर मानपुर चौक के समीप जलजमाव की समस्या भी राजनीति का भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से उक्त स्थल पर जल जमाव की समस्या काफी गंभीर बना हुआ है जिसकी सूचना प्रखण्ड से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों को भी है। समस्या के समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ के आदेशनुसार अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी गावां के उपस्थिति में नियुक्त किये गए अमीन के द्वारा मापी करवाया गया जिसमें साफ पता चल गया कि भुखन मिया के द्वारा नाली निर्माण के लिए छोड़े गए जमीन को हीरा साव नामक व्यक्ति के द्वारा अपने कब्जे में लेकर पानी निकलने के रास्ते को बंद कर दिया जिसके कारण ही जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। जल जमाव की गंभीरता को देखते हुए धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि मापी होने के बाद भी समस्या का समाधान न होना इस क्षेत्र की जनता के लिए दुर्भाग्य की बात है। जल जमाव के कारण आवागमन बाधित हो गया है जिससे हजारो राहगीरों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व विधायक ने प्रशासन एवं संबधित विभाग के अधिकारियों से मांग किया है कि यदि “एक सप्ताह” से अंदर समस्या का हल नही निकलता है तो ग्रामीण सड़को पर उतर कर आंदोलन करने पर बाध्य होंगे और इस दौरान अगर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो स्वंय जिला प्रशासन, अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी इसके जिम्मेवार होंगे। बरसात के मौसम में हजारों लोगों को जान माल की क्षति न हो इसलिए एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान निकालना सुनिश्चित किया जाए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories