TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि

गिरिडीह : गावां प्रखंड कांग्रेस प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आधुनिक युग के रचयिता सह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सादे समारोह में मनाई गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के अल्पसंख्यक सचिव सह विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 21, 2021 May 21 39 Views
Share

गिरिडीह : गावां प्रखंड कांग्रेस प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आधुनिक युग के रचयिता सह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि कोविड-19 गाइडलाइन के तहत सादे समारोह में मनाई गई। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के अल्पसंख्यक सचिव सह विधानसभा प्रभारी मरगूब आलम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के मौके पर कार्यकर्ताओं ने कोरोना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का भी जनसंकल्प लिया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मरगूब आलम ने कहा कि गावां प्रखंड वैक्सीनेशन के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है।

यहां के 18 से 44 आयुवर्ग के लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं। जिससे दूसरे प्रखंडों के लोग गावां में आकर वैक्सीन ले रहे हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने सभी युवाओं से खुद को सुरक्षित और अपने परिवार को इस महामारी से बचाने के लिए आगे बढ़कर वैक्सीन लेने की अपील की है। साथ वैक्सीन लेने के दौरान फेस मास्क और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।
मौके पर जिला सचिव रणधीर चौधरी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी नंदू सिन्हा, प्रखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग चैयरमैन जीसान खान कार्यकर्त्ता मुकेश चौधरी, नजरुल हसन, सब्दर अली, मुस्ताक आलम, डोमी सिंह समेत कई कांग्रेसी मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories