TOP BANNER
Sponsored

मिनी लॉकडाउन में स्कूल चलाने के आरोप में संचालक पर प्राथमिकी दर्ज, वाहन जब्त

गावां : प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के सिरी इस्लामपुर गांव में सरकार द्वारा लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का उल्लंघन के आरोप में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने एक निजी स्कूल को सील कर स्कूल वाहन को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई बीडीओ मधु कुमारी के निर्देश पर की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 3, 2021 May 3 64 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के सिरी इस्लामपुर गांव में सरकार द्वारा लागू स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों का उल्लंघन के आरोप में थाना प्रभारी सूरज कुमार ने एक निजी स्कूल को सील कर स्कूल वाहन को भी जब्त कर लिया है।

थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई बीडीओ मधु कुमारी के निर्देश पर की है। थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि सोमवार को गावां अंचलाधिकारी और पुलिस के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नियमों को सख्ती से पालन कराने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सिरी इस्लामपुर गांव में एक निजी स्कूल खुला पाया गया। जहां काफी संख्या में छोटे बच्चों को बगैर मास्क के ही स्कूल में पढ़ाया जा रहा था। इसपर शिक्षकों से पूछताछ किया गया। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल को सील कर दिया गया और संचालक सुमन कुमार पर गावां थाना में कांड संख्या 45/21 के प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही मौके पर पूछताछ के लिए तीन लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories