TOP BANNER
Sponsored

बीडीओ ने बिरहोर परिवारों के बीच बांटा खाद्य सामग्री

गावां : बीडीओ मधु कुमारी शनिवार को बादीडीह गांव के पास वर्षों से रह रहे बिरहोर परिवारों से मिली व सामग्रियों का वितरण किया। बादीडीह के पास कई वर्षों से रह रहे बिरहोर परिवार के लोग दूसरे की जमीन पर झोंपड़ी बनाकर रह रहे थे। जिसे वहां से लगातार जमीन खाली करने का दबाव दिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 1, 2021 May 1 43 Views
Share

गावां : बीडीओ मधु कुमारी शनिवार को बादीडीह गांव के पास वर्षों से रह रहे बिरहोर परिवारों से मिली व सामग्रियों का वितरण किया। बादीडीह के पास कई वर्षों से रह रहे बिरहोर परिवार के लोग दूसरे की जमीन पर झोंपड़ी बनाकर रह रहे थे। जिसे वहां से लगातार जमीन खाली करने का दबाव दिया जा रहा था।

उक्त सूचना के बाद बीडीओ स्थल पर पहुंचकर खाद्य सामग्री तिरपाल आदि का वितरण किया। वहीं उन्हें मिल रहे राशन पेंशन आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी छह बिरहोर परिवारों को बगल के जीएम लैंड में स्थायी रूप से शिफ्ट करवाया गया है। इन परिवारों के लिए आवास पेयजल पशु शेड, बकरी मुर्गी सेड आदि का प्रस्ताव कल्याण विभाग को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति के बाद इन सबों का आवास बनवाया जायेगा। यहां पेयजल हेतु शीघ्र ही चापानल की व्यवस्था की जायेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories