AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नव संवत्सर 2078 के पहले दिन इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। शरीर में यह रक्त व जोश तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। शरीर में यह रक्त व जोश तो वहीं कुंडली में पराक्रम के कारक माने गए हैं इनका रंग लाल व रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव स्वयं हनुमान जी हैं। वहीं पराक्रम का कारक होने के कारण इस दिन शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

मेष राशि
मकान बदलने से लाभ होगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्य में बाधा संभव है। कुछ जगह झुकना लाभप्रद रहेगा। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि
अपने कॅरियर को लेकर ईमानदार रहें। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान रहेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मिथुन राशिफल
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

कर्क राशि
अपने हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। आपसी विवाद न करें। नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है।माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।

सिंह राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि के बीच सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

कन्या राशिफल
पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव, शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। बड़ों की बात ध्यान से सुनकर उस पर फैसला लें।

तुला राशिफल
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग करने से बचें। यात्रा लाभकारी रहेगी।आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृश्चिक राशि
प्रोफेशन में परिवर्तन की कोशिशों के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि
प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे।घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता के बीच बकाया वसूली होगी। अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी जो यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर राशि
कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा। मेहनत अधिक होगी। नई योजना को शुरु करने की कोशिश करें। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है।

कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण है।निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव हे।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विवाद न करें।

मीन राशि
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा।वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा। विवाद से बचें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories