TOP BANNER
Sponsored

सिलेंडर नहीं, विस्फोटक से हुआ था धमाका, ढिबरा उत्खनन के लिए रखा गया था विस्फोटक

तिसरी : थाना क्षेत्र के खिरकिया में बीती रात हुए धमाका सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि विस्फोटक से हुआ था। रविवार की सुबह इसकी पुष्टि हुई। बता दें कि इस मामले में सास, बहू और 2 बच्चे की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर रात से ही पुलिस मलबा हटाने और मामले की

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 28, 2021 Mar 28 38 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के खिरकिया में बीती रात हुए धमाका सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि विस्फोटक से हुआ था। रविवार की सुबह इसकी पुष्टि हुई। बता दें कि इस मामले में सास, बहू और 2 बच्चे की मौत हो गई थी।

घटना की सूचना पर रात से ही पुलिस मलबा हटाने और मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी। वहीं रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर नेताओं के सामने ही गृह स्वामी बुधन राय ने विस्फोटक की बात स्वीकार की।

उसने बताया कि वह मजदूर है और उसका बेटा दिल्ली में काम करता है। बताया कि पूना महतो नामक शख्स उसकी पत्नी को विस्फोटक पदार्थ रखने देता था।

MIDDLE
Sponsored

इधर, इस मामले में धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बहुत बड़ी घटना है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इतना बड़ा धमाका कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि रांची से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर बात की जाएगी।

इधर पुर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि 24 घंटे के अंदर प्रशासन इस घटना की जांच कर दोषियों को जेल भेजने का काम करें। अन्यथा माले उग्र आंदोलन करेगी।

इधर, घटना को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी अमित रेणु समेत अन्य प्रशासनिक महकमा भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। मौके पर इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी ने कहा कि फॉरेंसिक टीम से मामले की स्पष्ट जानकारी निकल कर सामने आ पाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories