AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मर्ज सरकारी विद्यालय भवन में दबंग ने किया अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने जताया विरोध,

गावां प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के सीरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अवैध कब्जा का ग्रामीणों ने विरोध जताया है और विभागीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पड़ोस के ही एक परिवार द्वारा जबरन विद्यालय में ताला जड़कर अवैध कब्जा कर लिया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां प्रखंड स्थित माल्डा पंचायत के सीरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अवैध कब्जा का ग्रामीणों ने विरोध जताया है और विभागीय जांच की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पड़ोस के ही एक परिवार द्वारा जबरन विद्यालय में ताला जड़कर अवैध कब्जा कर लिया गया है।ग्रामीणों ने बताया की विद्यालय का जमीन खास गैरमजरूआ में पड़ता है और पड़ोस के ही लोगों द्वारा उसमें तीन दिन पूर्व जबरन ताला लगाकर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिसका ग्रामीणों ने उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की थी। लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर शिक्षा विभाग पल्ला झाड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विद्यालय को अवैध कब्जा से मुक्त कराते हुए सामाजिक कार्यों के प्रयोग में लाने की मांग की है।

 

इधर, बीपीओ गंगाधर पांडेय ने कहा कि विद्यालय में एक परिवार द्वारा अवैध कब्जा का मामला संज्ञान में आया है।सरकारी भवन में अवैध कब्जा करना गैरकानूनी है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories