TOP BANNER
Sponsored

समारोह पूर्वक मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, प्रतिमा का किया गया अनावरण

गिरिडीह : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को पपरवाटाँड में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्य्रकम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी के ठाकुर उपस्थित हुए। मौके पर सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर उनकी प्रतिमा का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 24, 2021 Jan 24 32 Views
Share

गिरिडीह : जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रविवार को पपरवाटाँड में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्य्रकम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी के ठाकुर उपस्थित हुए। मौके पर सबसे पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे । कर्पूरी ठाकुर ने अपने शिक्षा मंत्री , उप मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री काल में जो कार्य किया उसे देश कभी नहीं भूला सकता। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को लालू यादव ने आगे बढ़ाया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर चौक पर आदमकद प्रतिमा लगाने की घोषणा किया ।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी के ठाकुर ने कहा कि अति पिछड़ी जातियों को मुफ्त में राशन नहीं आरक्षण चाहिए। तभी हमारे समाज का विकास होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से पंचायत चुनाव में अति पिछड़ी जातियों के आरक्षण देने की माँग की।

गाण्डेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो दो बार मुख्यमंत्री रहे बावजूद उनकी ईमानदारी और सादगी को देश किस्से के रूप में याद रखेगा । उन्होंने भारत सरकार से जननायक कर्पूरी ठाकुर को शीघ्र भारत रत्न से सम्मानित करने की माँग की। उन्होंने कहा कि 54% पिछड़ी जातियों को झारखंड में 27 प्रतिशत आरक्षण चाहिए ।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के सभी वर्गों का विकास चाहते थे । नगर निगम के महापौर सुनील पासवान ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर शोषितों पीड़ितों के नेता थे । समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष नन्दलाल शर्मा ने कहा कि झारखंड में केश कला बोर्ड का शीघ्र गठन हो ।

MIDDLE
Sponsored

मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रदेश अध्यक्षा हीरा देवी, शिवनाथ साव, रंजीत ठाकुर, गणेश ठाकुर, बासुदेव शर्मा, अनिल शर्मा, रामाशंकर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, गंगाधर ठाकुर, संजय ठाकुर, झरी ठाकुर, सुनील ठाकुर, दिलीप ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories