AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शनिदेव आज बरसायेंगे कृपा , जाने सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को नियंत्रित करने वाली देवी, माता काली की पूजा का भी विधान है। साथ ही इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा भी की जाती हैं।

1. मेष राशि –
आज आप बहुत भाग्यशाली रहेंगे और अधिकारियों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं साथ ही सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रियता हासिल करेंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं।

2. वृषभ राशि –
आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। मन में प्रसन्नता बने रहने के अलावा इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। किसी जमीन के सौदे में आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है। आज आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन लाभ हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3 . मिथुन राशि –
कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे। लेकिन पिता से वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं। आप सिंगल हैं तो आज प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है। आज के दिन शुरू हुआ रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकता है। आज जितना हो सके, सकारात्मक रहें।

4. कर्क राशि –
आज नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है, मनचाहा नतीजा मिलेगा। शत्रु प्रयास तो करेंगे, लेकिन वे आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बशर्ते आप उसके लिए तैयार हों। मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेमियों के मध्य कुछ अनबन हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है।

5. सिंह राशि –
जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आपकी लेखनी की हर जगह तारीफ होगी। आज आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सब अच्छा रहेगा। आप एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से बचकर रहें वरना आपकी लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

6. कन्या राशि –
आज कोई खास काम या चुनौती नहीं होगी। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। जो जातक परेशानी को सामना कर हैं , वे अपनी रणनीति में परिवर्तन करें। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा। प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें।

7. तुला राशि –
संपत्ति के क्रय-विक्रय की प्रबल संभावना है। उच्च पद पर आसीन किसी व्यक्ति से आपके निजी संबंधों का लाभ आपको होगा। आज आपका मूड रोमांटिक रहेगा। अनैतिक संबंधों से बचें,प्रेम संबंध कुछ बुरा मोड़ ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी चिंता का विषय हो सकता है।

8. वृश्चिक राशि –

आज आपका मन आनंदित रहेगा। कपड़े का बिज़नेस करने वालो के लिए आज का दिन उम्मीद से ज्यादा लाभ देने वाला है। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस राशि के जो छात्र नए कॉर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

9- धनु राशि –
आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। आपको आज पत्नी द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है। धन लाभ के योग हैं।
आज पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। अपने आपका वर्चस्ववादी स्वभाव को सुधारें। साफ और नपी-तुली बात करने से परेशानियों से बच सकते हैं।

10- मकर राशि –
संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट व शांत रहेगा। आज पार्टनर के साथ समय कम बीता पाएंगे।

11- कुंभ राशि –

आज के दिन आप हर तरह से चिंतामुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिये दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। आज कॉमर्स की फील्ड से जुड़े छात्रों को कोई जॉब मिल सकती है। वही जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। आपको धन की प्राप्ति होगी .
पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा.मन्दिर में उड़द की दाल दान करें।

12- मीन राशि –

आज आप किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। बिजनेस बढ़ने के योग के बीच यह अच्छी अवधि है। आज विद्यार्थीयों को मां सरस्वती की सफेद फूलों से पूजा करनी चाहिए।आज आपको पार्टनर की बातों पर ध्यान देना होगा, वरना आपके साथ प्रेमी की मनमुटाव भी हो सकता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories