TOP BANNER
Sponsored

पुलिस जवान पर चालक की पिटाई का आरोप, लोगों ने जताया विरोध

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित न्यू पुलिस लाइन के सामने एक टोटो चालक को पुलिस जवान द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। चालक पपरवाटांड़ निवासी रितेश कुमार पांडेय है। पिटाई में चालक को गंभीर चोट आई है। मामले की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुट गए और पिटाई के विरोध

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 22, 2021 Jan 22 18 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित न्यू पुलिस लाइन के सामने एक टोटो चालक को पुलिस जवान द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। चालक पपरवाटांड़ निवासी रितेश कुमार पांडेय है। पिटाई में चालक को गंभीर चोट आई है। मामले की सूचना पर काफी संख्या में लोग जुट गए और पिटाई के विरोध में रोड जाम करने का प्रयास किया।हालांकि मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर पहुंचे और घायल को सदर अस्पताल भिजवाया।

इस बाबत चालक ने बताया कि वो सवारी उतार रहा था इसी दौरान पुलिस लाइन में पदस्थापित कर्मी सुनील सिंह पहुंचा और उसे भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। इसके बाद उसने उसकी पिटाई कर दी। उसके चिल्लाए जाने पर लोग दौड़े तब उसकी पिटाई बन्द की। इस मामले में लोगों ने दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories