AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज गुरु के हाथ में होगा न्याय दंड , जाने कैसा रहेगा आपका बृहस्पतिवार

आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारन इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। ज्योतिष में गुरु यानि बृहस्पति को विद्या का देवता माना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान श्री हरी विष्णु हैं।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज बृहस्पतिवार का दिन है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी कहा जाता है। इसी कारन इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। ज्योतिष में गुरु यानि बृहस्पति को विद्या का देवता माना जाता है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान श्री हरी विष्णु हैं। इसके अलावा विद्या का दिन होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

1. मेष राशि
आज आपको कोई खुशखबरी मिलने के प्रबल संकेत हैं। आज आपके आस-पास का वातावरण सकारात्मक रहेगा। अविवाहित लोग प्रेमी को समय देंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा।

2. वृषभ राशि
धन के नये स्त्रोत जुड़ सकते है। यदि आप सच्ची लगन से आज के दिन कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से आपको मिल जाएगी। आज आपको धन लाभ होने के योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

3. मिथुन राशि
आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए, पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

4. कर्क राशि
आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। बहुत लंबी प्रतीक्षा के बाद कानूनी लड़ाई का फैसला आपके हक में रहेगा। परिस्थिति को ध्यान से समझें और जरूरी कदम उठाएं। जो लोग व्यापारिक संपत्ति खरीदने या इसमें निवेश करने का मन बना रहे हैं उनकी राह में कुछ अड़चनें आ सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आप इस योजना को थोड़े दिन के लिए टाल दें।

5. सिंह राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपकी आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज किया गया धन निवेश आपके लिए अति शुभ है। प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पडे़गा। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखने से अनिष्ट दूर कर सकेंगे। आज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का भी हल निकाल लेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

6. कन्या राशि
आज मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति से आज का दिन लाभदायी रहेगा। आज थोड़ा सुस्ती महसूस कर सकते हैं। आराम आपके लिए उत्तम भी है। आज प्यार-यार के चक्कर को छोड़ केवल आराम करें। घर में पौधा लगाने से मन को शांति मिलेगी।

7. तुला राशि
यह आय के दृष्टिकोण से आपके लिए समुचित समय है अत: अपने कार्य की गति तीव्र करें। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं, लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि
आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है, बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य की शुरुआत में परेशानी आ सकती है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा लेकिन शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है।

9. धनु राशि
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर परेशान होंगे। बेहतर हैं अपने गुरु से परामर्श लें। व्यापार को किसी दूसरे राज्य में फैलाने के कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा हैं। पक्षियों को दाना डालने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

10. मकर राशि
कोशिश करें कि आज किसी बहस में ना पड़े। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आज झटपट लाभ उठाने की बजाय धीरे धीरे लेकिन निश्चित होने वाले लाभ का विकल्प चुनिए और, इसी आधार पर कोई बढ़िया निवेश चुनिए।

11. कुंभ राशि
आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। आज आप किसी की आलोचना न करें।

12. मीन राशि
अब आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा, साथ ही आज आपकी मनोकामना पूर्ण होंगी। इस राशि के बच्चें अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो भविष्य में सफलता अवश्य मिलेगी। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories