TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग, श्री बजरंग कृपा संघ ने किया महाधरना का आयोजन

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह : जिले में घटित घटनाओं के निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को पकड़े जाने की मांग को लेकर मंगलवार को श्री बजरंग कृपा संघ के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक पर पूर्व निर्धारित महाधरना का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में आम लोग शामिल हुए। महाधरना में महिलाओं ने भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 19, 2021 Jan 19 36 Views
Share

उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह : जिले में घटित घटनाओं के निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को पकड़े जाने की मांग को लेकर मंगलवार को श्री बजरंग कृपा संघ के द्वारा शहर के अम्बेडकर चौक पर पूर्व निर्धारित महाधरना का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में आम लोग शामिल हुए। महाधरना में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महाधरना कार्यक्रम की अगुवाई संयोजक विभाकर पांडेय ने की।

बताया गया कि रंजीत साव के हत्या के बाद अबतक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं मुस्कान पांडेय के संदिग्ध स्थिति में हुए मौत की गुत्थी अबतक अनसुलझी हुई है। वहीं अन्य कई घटनाएं है जिसपर से भी पर्दा नहीं उठा है। मौके पर अगुवायों ने कहा कि इन मामलों की जांच कर पुलिस अविलंब हत्यारों को गिरफ्तार करें। वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा।

महाधरना के बाद संघ सदस्यों के एक शिष्ठमण्डल ने उपायुक्त से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

MIDDLE
Sponsored

महाधरना के संचालन में सुमित रंजन, अजय शर्मा, अजय राय, प्रमोद चौधरी, रंजय सिन्हा, अजीत साव, बबलू सरकार, सरवन केसरी, नरेश डालमिया, अवध पंडा, नवनीत सिंह, प्रकाश मंडल, राजू सिंह, विजय यादव, राजू दास, सुमित बसईवाला, वेणु गोपाल, रंजय चंद्रवंशी, प्रदीप राणा, सदानंद ठाकुर, चेतालाल साह, अशोक पासवान, रवि साहू, दिनेश विश्वकर्मा, शैलेश ठाकुर, छोटू सिंह, गौतम विश्वकर्मा, प्रदीप खटीक, सुमित रंजन लगे हुए थे। वहीं धरना कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories