TOP BANNER
Sponsored

महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम, बनाई गई मानव श्रृंखला

गिरिडीह : बगोदर के विधायक रहे कॉमरेड महेंद्र सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि शनिवार को पूरे जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर मनाई गई। बगोदर में महेंद्र सिंह के पैतृक गांव खंभरा स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कॉमरेड महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कॉमरेड महेंद्र सिंह

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 16, 2021 Jan 16 33 Views
Share

गिरिडीह : बगोदर के विधायक रहे कॉमरेड महेंद्र सिंह की 16 वीं पुण्यतिथि शनिवार को पूरे जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर मनाई गई। बगोदर में महेंद्र सिंह के पैतृक गांव खंभरा स्थित उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कॉमरेड महेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद कॉमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला भी बनाई गई। बगोदर में मानव श्रृंखला में भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य स्वदेश भट्टाचार्य मुख्य रूप से शामिल हुए बगोदर में मानव श्रृंखला में विधायक विनोद कुमार सिंह, बिहार के घोसी विधायक रामबली सिंह यादव,जिला सचिव मनोज गुप्ता समेत हजारों भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर किसान आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

इधर जिला मुख्यालय में अंबेडकर चौक पर शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर बिहार के घोसी विधायक राम बली सिंह यादव के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाया गया। जिसमें भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव विधानसभा प्रभारी, राजेश सिन्हा समेत सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

MIDDLE
Sponsored

शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के मौके पर किसान आंदोलन के समर्थन में सरिया प्रखंड,गांवा प्रखंड,तीसरी प्रखंड,बेंगाबाद प्रखंड समेत सभी प्रखंडों में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर दमनकारी किसान कानून को वापस लेने की मांग की।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories