TOP BANNER
Sponsored

दोगुने दाम में बेच रहा था रेल टिकट, छापेमारी कर आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

सरिया : रेल टिकट के निर्धारित मूल्य से दोगुने दाम में टिकट बेचे जाने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल हजारीबाग पोस्ट द्वारा कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरिया थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि सूचना पर छापेमारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 14, 2021 Jan 14 14 Views
Share

सरिया : रेल टिकट के निर्धारित मूल्य से दोगुने दाम में टिकट बेचे जाने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल हजारीबाग पोस्ट द्वारा कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरिया थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

बताया गया कि सूचना पर छापेमारी चिचाकी बाजार स्थित दुकान में छापेमारी की गई तो पाया गया कमल हसन भी टिकट लेने के लिए वहां खड़ा था। पूछताछ में कमल हसन ने बताया कि चार टिकट के 8 हजार दिया हूँ। जबकि टिकट का अंकित मूल्य 3 हजार 6 सौ 40 है। मौके पर छापेमारी दल ने टिकत जब्त करते हुए राजेश मंडल तथा कमल हसन को मोबाइल के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हजारीबाग रोड ले जाया गया। जिसके बाद कमल हसन का बयान दर्ज कर उसे मुक्त कर दिया गया। जहां पूछताछ में एवं मोबाइल चेक करने पर टिकट दलाली के साक्ष्य मिले। जिसके बाद राजेश मडंल पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया एवं परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories