TOP BANNER
Sponsored

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

देवरी : थाना क्षेत्र के मंडरो बरवाबाद मोड़ के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कुरहोबिन्दो गांव निवासी भागीरथ तुरी के 30 वर्षीय पुत्र संजय पुरी के रूप में की गई। बताया गया कि युवक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 7, 2021 Jan 7 31 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के मंडरो बरवाबाद मोड़ के पास बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के कुरहोबिन्दो गांव निवासी भागीरथ तुरी के 30 वर्षीय पुत्र संजय पुरी के रूप में की गई। बताया गया कि युवक खिजुरी से अपना घर जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इधर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए शव को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसके पिता मजदूर हैं जिनपर अब पूरे परिवार का बोझ आ गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories