TOP BANNER
Sponsored

6 सूत्री मांग को लेकर अभाविप ने सौंपा गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य ज्ञापन

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज इकाई ने बुधवार को 6 सूत्री मांग को लेकर गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि यू.जी में भूगोल, हिस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी एवं कॉमर्स में नामांकन सीट बढ़ाने, पी.जी में कॉमर्स और आर्ट्स में नामांकन सीट बढ़ाने, इंटरमीडिएट में आर्ट्स

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 6, 2021 Jan 6 35 Views
Share

गिरिडीह : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह कॉलेज इकाई ने बुधवार को 6 सूत्री मांग को लेकर गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के प्राचार्य अशोक कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। बताया गया कि यू.जी में भूगोल, हिस्ट्री, अंग्रेजी, हिंदी एवं कॉमर्स में नामांकन सीट बढ़ाने, पी.जी में कॉमर्स और आर्ट्स में नामांकन सीट बढ़ाने, इंटरमीडिएट में आर्ट्स और कॉमर्स में नामांकन सीट बढ़ाने, गिरिडीह महाविद्यालय में आर्ट्स से इतिहास, भूगोल, हिंदी, इकोनॉमिक्स एवं विज्ञान में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने, गिरिडीह महाविद्यालय में शिक्षक की कमी पूर्ण करने, बी०एड सत्र 2019-21 का छात्रवृत्ति हेतु बोनाफाइड सर्टिफिकेट निर्गत किए जाने की मांग की गई है।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए अभाविप के सभी छ: सूत्री मांगें को पूरा किया जाए अन्यथा अभाविप कॉलेज परिसर में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में कॉलेज अघ्यक्ष प्रमेन्द्र पटेल, कॉलेज उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, नगर सह मंत्री अक्षय कु०,अभिनवजीत, राहुल पासवान,सुमन चौधरी, कॉलेज SFD प्रमुख अजित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य राजेश, सतीश, रजत, अभिनव, ऋषभ पांडेय, अनुज, राहुल आदि उपस्थित थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories