TOP BANNER
Sponsored

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने स्व रामचंद्र मिश्रा की मनाई पुण्यतिथि, मजदूर हित का लिया संकल्प

गिरिडीह : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा बनियाडीह के ऑफीसर्स क्लब में श्रमिक नेता शिक्षाविद मानवाधिकार कार्यकर्ता स्वर्गीय रामचंद्र मिश्रा जी की पुण्य तिथि मनाई गई l राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव मिथिलेश कुमार यादव, गिरिडीह क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ,कांग्रेस के जिला महामंत्री व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 20, 2020 Dec 20 36 Views
Share

गिरिडीह : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ द्वारा बनियाडीह के ऑफीसर्स क्लब में श्रमिक नेता शिक्षाविद मानवाधिकार कार्यकर्ता स्वर्गीय रामचंद्र मिश्रा जी की पुण्य तिथि मनाई गई l राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव मिथिलेश कुमार यादव, गिरिडीह क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ,कांग्रेस के जिला महामंत्री व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष तनवीर हयात एवं युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे l इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने स्वर्गीय मिश्र की चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया l मौके पर क्षेत्रीय सचिव मिथलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय मित्र वर्ष 1985 से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ से जुड़े हुए थे एवं कोलियरी क्षेत्र के साथ-साथ माईका मजदूरों की आवाज इंटक के माध्यम से उठाते रहते थे कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष तनवीर हयात ने कहा कि स्वर्गीय रामचंद्र मिश्र कांग्रेस पार्टी के स्तंभ के रूप में 80 से 90 के दशक में कार्य किए और इमानदारी पूर्वक मजदूर आंदोलन को आगे बढ़ाया।वही स्वर्गीय रामचंद्र मिश्र मजदूर श्रद्धांजलि सभा में सभी ने स्वर्गीय रामचंद्र मिश्र के दिखाएंगे रास्तें पर चल कर कोलियरी मजदूरो के हक अधिकारों के आंदोलन को आगे बढाने का भी संकल्प लिया।

मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष मुरारी हजाम, उपाध्यक्ष मोहम्मद अख्तर, जीएम यूनिट के अध्यक्ष इकबाल अंसारी ,क्षेत्रीय सहायक सचिव के कैसर तोहिद, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष सरफराज अंसारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सदस्य महादेव कुम्हार , कबरीबाद शाखा के अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर , कार्तिक, इंदर, हराधन, आशिक रेवत साव,राहुल विश्वकर्मा, आराधन,इकबाल, जोगिंदर ,शंकर तेली ,प्रेम कुमार, ठाकुरदास ,द्वारिका दास ,नींबू लाल यादव ,सतीश दास सदस्य मौजूद थेl

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories