AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Today 07 December 2020 : आज भगवान शिव की कृपा किसका चमकाएगी भाग्य, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार?

आज 07 दिसंबर को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद और रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव शंकर हैं। 1. मेष राशि – दूसरों की निंदा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आज 07 दिसंबर को सोमवार Monday का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में चंद्र को मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद और रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं महादेव शंकर हैं।
1. मेष राशि –
दूसरों की निंदा करने से बचते हुए अपने काम पर ध्यान दें। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। धार्मिक लाभ मिलेगा।

2. वृषभ राशि –
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।

3. मिथुन राशि –
समय निकाल कर थोडा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती हे। कारोबार की बाधा दूर होने के साथ ही कार्यसिद्धि होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

4. कर्क राशि –
परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में तोडा समय धर्म में दें।

5. सिंह राशि –
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न उलझें। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

6. कन्या राशि –
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करे और ध्वज अर्पण करें,विजय होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

7. तुला राशि –
अच्छा व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और निखार सकता है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है।

8. वृश्चिक राशि –
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें,धनलाभ होगा। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

9. धनु राशि –
सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो को समय दें।

10. मकर राशि –
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। उचित होगा दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की सम्भावना है, अत: सतर्क रहें। व्यय वृद्धि सम्भव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

11. कुम्भ राशि –
रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। कई लोग आप से नाराज हैं, उचित होगा अपने कपड़े रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें।

12. मीन राशि –
परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories