TOP BANNER
Sponsored

विश्व एड्स दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल में एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल  एवं  अन्य चिकित्सक तथा कर्मियों, प्रशिक्षु एएनएम तथा आमजनों ने एड्स महामारी को फैलने से रोकने हेतु अपनी सहभागिता निभाने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Dec 1, 2020 Dec 1 33 Views
Share

गिरिडीह : जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल में एक कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ सिद्धार्थ सान्याल  एवं  अन्य चिकित्सक तथा कर्मियों, प्रशिक्षु एएनएम तथा आमजनों ने एड्स महामारी को फैलने से रोकने हेतु अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।साथ ही अपने स्तर से आम जनों को जागरूक करने में अपनी सहमति जताई।

 

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह ने कहा कि एड्स जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जानकारी ही इसका सबसे सुरक्षित उपाय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार के द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करना तथा एड्स होने के कारणों से एहतियात बरतना ही इस बीमारी से बचने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने एड्स पीड़ितों को प्रदत कानूनी अधिकारों के बारे में आमजनों को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता विपिन यादव, मीरा कुमारी समेत अन्य कई संबंधित लोग उपस्थित रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories