TOP BANNER
Sponsored

सीसीएल डीएवी ने किया वेबिनार का आयोजन, वैज्ञानिकों ने दिया छात्रों के सवालों का जवाब

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुवार को (कवच) वेबीनार का आयोजन किया गया. बताया गया कि वेबीनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कोविड-19 से सजग एवं सुरक्षित रह कर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करना है. वेबिनार को हजारों छात्रों, 100 से अधिक शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मी एवं सीसीएल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. वेबिनार

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 22, 2020 Oct 22 58 Views
Share

गिरिडीह : सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा गुरुवार को (कवच) वेबीनार का आयोजन किया गया. बताया गया कि वेबीनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कोविड-19 से सजग एवं सुरक्षित रह कर नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त करना है. वेबिनार को हजारों छात्रों, 100 से अधिक शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मी एवं सीसीएल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. वेबिनार में मुख्य अतिथि सीसीएल क्षेत्र के महाप्रबंधक एम.के. अग्रवाल थे.

वेबीनार में उन्होंने बच्चों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के सुझाव दिए तथा वैज्ञानिकों द्वारा दिए गए सुझाव के लिए उन्हें धन्यवाद दिया .वेबीनार में मुख्य रूप से सी एम आई आर, सी आई एम एफ के वैज्ञानिक  डॉक्टर जे.के. पांडेय, डॉ अरविंद सी राणाडे, विज्ञान प्रसार भारत सरकार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया. छात्रों में यस प्रसाद, रोशन, चिराग, तज़ुर्बा एवं आर्य ने वैज्ञानिकों से कई तरह के महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे एवं वैज्ञानिकों ने संतोषजनक जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया.

वेबिनार में परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार एवं अन्य सीसीएल के अधिकारी सक्रिय रूप से भाग लिया. सही मार्गदर्शन के लिए वैज्ञानिकों को सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड जोन “एच” डॉ पी हाजरा, सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड जोन “डी” उर्मिला सिंह एवं भैया अभिनव कुमार ने धन्यवाद दिया.  कार्यक्रम को सफल बनाने में एस रब्बानी, एच जी तिवारी, बी. घोषाल, सुभाष तिवारी, एनपी सिंह, अर्जुन कुमार, सपन बनर्जी का सराहनीय योगदान रहा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories