TOP BANNER
Sponsored

माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, एसडीपीओ कार्यालय का किया घेराव

सरिया : पुलिस पर मनमानी, तानाशाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाकपा माले, ऐपवा एवं आरवाईऐ ने प्रतिवाद मार्च निकाला और फिर एसडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रतिवाद मार्च सरिया अस्पताल से चलकर सरिया बाजार, बाघा चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। जहां यह आम सभा में तब्दील हो गया। बताया गया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 21, 2020 Sep 21 41 Views
Share

सरिया : पुलिस पर मनमानी, तानाशाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को भाकपा माले, ऐपवा एवं आरवाईऐ ने प्रतिवाद मार्च निकाला और फिर एसडीपीओ कार्यालय का घेराव किया। प्रतिवाद मार्च सरिया अस्पताल से चलकर सरिया बाजार, बाघा चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा। जहां यह आम सभा में तब्दील हो गया।

बताया गया कि बीतें दिनों ऐपवा नेत्री सह जिप सदस्या सरिता साव पर बिरनी के सदानन्द बरनवाल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर बगोदर थाना और एसडीपीओ से कार्रवाई की मांग की गई थी। मगर जब कार्रवाई नहीं हुई तो जिप सदस्या समेत ऐपवा के कार्यकर्ताओं ने सदानन्द बरनवाल को पकड़कर बगोदर थाना के हवाले किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन इस मामले में पुलिस ने सदानन्द बरनवाल के अपहरण का फर्जी मुकदमा लिख दिया। इसी के विरोध में आज यह मार्च निकाला गया है। अगुवायों ने कहा कि अपहरण का फर्जी मुकदमा हटाया जाए वरना आज आंदोलन का छोटा रूप है आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

कार्यालय घेराव को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतेजाम देखने को मिले। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर दर्जनों पुलिस बल ने मोर्चा संभाल रखा था। सभा की अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव भोला मंडल ने किया तथा संचालन संदीप जयसवाल कर रहे थे।मौके पर पुरण महतो, भोला मण्डल, पवन महतो, सीता राम सिंह, सरिता महतो, रेणु रवानी, पूनम महतो, लक्ष्मण मण्डल, संदीप जयसवाल, संतोष, लालमणि यादव, केदार मण्डल आदि मौजूद थे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories