TOP BANNER
Sponsored

स्वतंत्रता दिवस पर गिरिडीह स्टेडियम में होगा झंडात्तोलन, हुई प्रशासनिक बैठक

गिरिडीह : कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 8, 2020 Aug 8 49 Views
Share

गिरिडीह : कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से 74 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाए जाने को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों, सभी संबंधित अधिकारियों एवं अन्य गणमान्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में यह तय किया गया कि गिरिडीह जिले में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गिरिडीह स्टेडियम में होगा। यहां सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में एक्सेस कंट्रोल का अनुपालन करते हुए भव्यता के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी संबंधित कार्यालय प्रदान अपने-अपने कार्यालयों में झंडोत्तोलन करेंगे। साथ ही साथ समारोह में सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क का उपयोग एवं सैनिटाइजेशन का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored

मार्च पास्ट के लिए रिहर्सल शुरू करने का निर्देश

इसके अलावा कोविड-19 को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से अन्य एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आउटडोर स्टेडियम में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। सभी परेड के बटालियन एवं पलाटून को कल से मार्च पास्ट के लिए रिहर्सल शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

आउटडोर स्टेडियम में मंच की व्यवस्था को लेकर कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को निर्देशित किया गया है। साथ ही सभी स्थानों में साफ-सफाई तथा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

वहीं अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन करने को लेकर कोविड-19 के सुरक्षा मानक के अनुरूप झंडोत्तोलन करने का निर्देश दिया गया है। ताकि झंडोत्तोलन के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु सुरक्षा की एहतियात सुनिश्चित की जा सके।

MIDDLE
Sponsored

गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा कार्यक्रम

 

बैठक के दौरान कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस को समुचित ढंग मनाए जाने को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य समारोह में राष्ट्रगान शिक्षिका के द्वारा किया जाएगा। सभी स्थानों पर सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग, सेनिटाइजेशन आदि कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

समारोह में भाग लेने वाले व्यक्तियों का किया जाएगा थर्मल स्केनिंग

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि आउटडोर स्टेडियम में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में आने वाले सभी व्यक्तियों का जांच व थर्मल स्कैनिंग किया जाएगा। तत्पश्चात ही अंदर आने की अनुमति दी जाएगी। झंडोत्तोलन कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का अनुपालन तथा मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। इसके अलावा झंडोत्तोलन समारोह में मंच पर सामाजिक दूरी का अनुपालन किया जाना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में कार्यरत चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वच्छता कर्मियों तथा संक्रमण से ठीक हुए व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

कोविड-19 के मद्देनजर आमंत्रित करते समय ध्यान रखा जाए कि कार्यक्रम में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति समारोह में भाग ना लें।

दिया गया ये निर्देश

उन्होंने कहा कि आमंत्रित सभी आगंतुकों द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी मानदंड आदि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था करते हुए कुर्सियों के बीच 2 गज की दूरी मानदंड का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए कार्यक्रम स्तर पर डबल सीटर सोफा को नहीं लगाया जाए। गैलरी में बैठने वाले सभी व्यक्तियों के द्वारा मास्क का उपयोग एवं सामाजिक दूरी मानदंड से संबंधित अन्य सभी दिशा निर्देश का पालन अनिवार्य होगा।

बैठक में ये थे उपस्थित

समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, आईएस प्रशिक्षु, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला स्थापना उप समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories