TOP BANNER
Sponsored

उपायुक्त व एसपी ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गिरिडीह : देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूर विशेष ट्रेन के माध्यम से वापस झारखंड राज्य आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा आगे की

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 1, 2020 Jun 1 52 Views
Share

गिरिडीह : देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के प्रवासी मजदूर विशेष ट्रेन के माध्यम से वापस झारखंड राज्य आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर सोमवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने पारसनाथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा आगे की तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

स्टेशन पर किए गए हैं पुख्ता इंतजाम

उपायुक्त ने कहा कि आज से ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। पारसनाथ होते हुए कई ट्रेनों का आना जाना लगा रहेगा। बाहर से आने वाले यात्रियों को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से पारसनाथ रेलवे स्टेशन परिसर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन करते हुए यात्री स्टेशन परिसर से बाहर निकलेंगे। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था संधारण हेतु स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दंडाधिकारी एवं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पूर्व से ही की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों से आने वाले यात्रियों का सर्वप्रथम स्वास्थ्य जांच/मेडिकल स्क्रीनिंग के उपरांत ही उन्हें जाने दिया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories