TOP BANNER
Sponsored

श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच किया गया अनाज वितरण

गिरिडीह : श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को वार्ड नंबर 11, 12 और 13 के  लगभग 250 जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज एवं अन्य उपयोगी सामानों का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम गिरिडीह प्रखंड कार्यालय कार्यालय की चारदीवारी में वार्ड पार्षद एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रस्ट परिवार एवं साध्वियों द्वारा किया गया.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 17, 2020 Apr 17 60 Views
Share

गिरिडीह : श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को वार्ड नंबर 11, 12 और 13 के  लगभग 250 जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज एवं अन्य उपयोगी सामानों का वितरण किया गया. वितरण कार्यक्रम गिरिडीह प्रखंड कार्यालय कार्यालय की चारदीवारी में वार्ड पार्षद एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में ट्रस्ट परिवार एवं साध्वियों द्वारा किया गया.

बताया गया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की अवधि में छह चरणों में अनाज वितरण का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात अब शीघ्र ही “मां ज्ञान प्रसादम” का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसमें समाज के किसी भी वर्ग के जरूरतमंद, अभावग्रस्त असहाय व्यक्ति मध्यान्ह 12 बजे से 3 बजे तक श्री कबीर ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से खिचड़ी प्रसाद प्राप्त कर सकेंगे. कहा गया कि जब तक लॉकडाउन है तब तक आसपास के जरूरतमंद का सहयोग करना हम सब का पुनीत कर्तव्य है. ट्रस्ट सब के सहयोग से यह कार्य विभिन्न रूपों में करता रहेगा.

अबतक 15 सौ परिवार के बीच किया जा चुका है वितरण 

 

जानकारी दी गयी कि चैत्र नवरात्रि के बाद से आज तक 6 चरणों में 15 सौ परिवारों में चावल, दाल, आटा, आलू, तेल, हल्दी, मिर्च, आयोडीन नामक, गुड़, चीनी आदि का सद्गुरु मां ज्ञान की आज्ञा से वितरण किया और लॉकडाउन जब तक जारी है, तब तक किया सेवा विभिन्न रूपों में सतत जारी रहेगी. सतगुरु मां ने कहा यह प्रयत्न अत्यंत न्यून है. अन्य जिम्मेवार नागरिक भी इस कार्य में जुटे हुए हैं. यह देश की एकता सहचर्यता का अद्भुत दृश्य है जिसमें जात पात सब भूलकर सभी मात्र भारतीय हैं. हम लोग प्रतिदिन कुछ मिनटों के लिए अवश्य ही ईश्वर से प्रार्थना करें कि वे अपनी करुणा बरसा कर भारत एवं समस्त विश्व से महादैत्य कोरोना को दूर भगाएं. करुणा से भगवान की करुणा से ही उबरा जा सकता है. मनुष्य का प्रयत्न और भगवान की प्रार्थना के द्वारा हम शीघ्र ही उबर जाएंगे ऐसा विश्वास है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories