TOP BANNER
Sponsored

whatsapp पर जुड़ा एक और नया फीचर, वीडियो को करें GIF में कंवर्ट

S. Desk : यूज़र्स के चैटिंग एक्सपीरिएंस को शानदार बनाने के लिए व्हाट्सएप नित नए फीचर्स लेकर आ रहा है। पिछले दिनों डार्क मोड फीचर के बाद व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए एक और फीचर लेकर आई है। यह फीचर GIF से सम्बंधित है। अब आप सोच रहे होंगे कि GIF तो पहले से व्हाट्सएप

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 14, 2020 Mar 14 76 Views
Share

S. Desk : यूज़र्स के चैटिंग एक्सपीरिएंस को शानदार बनाने के लिए व्हाट्सएप नित नए फीचर्स लेकर आ रहा है। पिछले दिनों डार्क मोड फीचर के बाद व्हाट्सएप अपने यूज़र्स के लिए एक और फीचर लेकर आई है। यह फीचर GIF से सम्बंधित है। अब आप सोच रहे होंगे कि GIF तो पहले से व्हाट्सएप में इस्तेमाल कर रहे हैं इसमें नया क्या है? तो आपको बता दें कि पहले आप बनी हुई GIF भी भेज सकते थे। मगर अब आप खुद की GIF बनाकर अपने दोस्तों व अन्य के साथ शेयर कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे खुद की GIF क्रिएट कर सकते हैं।

 

  • Whatsapp पर किसी वीडियो का GIF बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने व्हाट्सएप को अपडेट कर लें।

 

  • इसके बाद Whatsapp account में जाकर किसी का भी चैट विंडो ओपन कर लें।

 

  • चैट विंडो में attachment आइकॉन पर क्लिक करें। इसमें आप Galery का विकल्प चुन लें। फिर आप उस वीडियो को सेलेक्ट करें जिसे आप GIF में कन्वर्ट करना चाहते हैं।

 

  • वीडियो सेलेक्ट करने के बाद आपको ट्रिम का option मिलेगा। वहीं दाहिनी तरफ आपको text और emoji का भी ऑप्शन मिलेगा जिसे आप वीडियो में जोड़ सकते हैं।

 

  • इसके बाद आपको अपने हिसाब से वीडियो ट्रिम कर लें। इसके बाद आपका वीडियो GIF में कन्वर्ट हो जाएगा। जिसे आप शेयर कर सकते हैं।
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories