TOP BANNER
Sponsored

अंतिम संस्कार के सफर में मौत का कहर, दनुआ घाटी हादसे में बगोदर के 5 लोगों की गई जान

गिरिडीह : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड की दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में बगोदर प्रखंड के बिहारो गांव के पांच लोगों की मौ’त हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Nov 9, 2026 Nov 9 153 Views
Share

गिरिडीह : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड की दनुआ घाटी में हुए भीषण सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक हादसे में बगोदर प्रखंड के बिहारो गांव के पांच लोगों की मौ’त हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जाता है कि बगोदर थाना क्षेत्र की मुंडरो पंचायत अंतर्गत बिहारो सलैयाटांड निवासी 80 वर्षीय कुंजो कुम्हार की स्वाभाविक मौ’त हो गई थी। परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को सवारी वाहन से बनारस ले जा रहे थे। परिवार के लोग इस दुख की घड़ी में एक साथ सफर कर रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में एक और बड़ी त्रासदी उनका इंतजार कर रही है।

इसी दौरान हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने सवारी वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई।

MIDDLE
Sponsored

पुत्र- बहु समेत इन 5 लोगों की मौत

मृतकों में बिहारो सलैयाटांड निवासी कुंजो कुम्हार के पुत्र राजू पंडित, बहू बुधनी देवी और रामकिशुन मंडल के अलावा रिश्तेदार चिचाकी निवासी रामेश्वर पंडित तथा चौबे निवासी ढोकला पंडित शामिल हैं।

सबसे हृदयविदारक बात यह है कि जिस परिवार के लोग एक बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रहे थे, उन्हें रास्ते में ही एक और असहनीय दु:ख का सामना करना पड़ा। एक ही सफर में पांच लोगों की जान जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में मचा चीख-पुकार

हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही बिहारो सलैयाटांड में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे बगोदर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

MIDDLE
Sponsored

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories