AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिरनी, सरिया और बगोदर में मिठाई दुकानों पर छापा, 11.2 किलो मिठाई नष्ट

गिरिडीह। पर्व-त्योहार के बीच लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिरनी, सरिया और बगोदर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों की औचक

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 15, 2026 Oct 15 56 Views
Share

गिरिडीह। पर्व-त्योहार के बीच लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बिरनी, सरिया और बगोदर में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मिठाई दुकानों, होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों की औचक जांच की गई।

25 खाद्य प्रतिष्ठानों का हुआ निरीक्षण

अभियान के दौरान कुल 25 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, खाद्य तेल, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। जांच के दौरान अवमानक और दूषित खाद्य सामग्री मिलने पर करीब 11.2 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया गया। वहीं कुछ खाद्य पदार्थों के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भी लिए गए।

बिरनी में रसगुल्ला, लड्डू और खोवा में गड़बड़ी

बिरनी में प्रज्ञा स्वीट्स से पेड़ा का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं 3 किलो रसगुल्ला और 1 किलो लड्डू दूषित पाए जाने पर नष्ट कराया गया। साहा स्वीट्स में 2 किलो खोवा में स्टार्च की मौजूदगी मिलने पर उसे भी नष्ट कराया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया में कलाकंद, मिल्क केक और बर्फी में मिला स्टार्च

सरिया क्षेत्र में शंकर स्वीट्स से कलाकंद का नमूना जांच के लिए लिया गया। जांच के दौरान 1 किलो कलाकंद में स्टार्च की मौजूदगी पाई गई। इसके अलावा गोपाल स्वीट्स से 500 ग्राम मिल्क केक और नारायण स्वीट्स से 700 ग्राम बर्फी में स्टार्च पाए जाने पर इन्हें नष्ट कराया गया।

बगोदर में 3 किलो काजू बर्फी नष्ट

बगोदर क्षेत्र में 12 खाद्य प्रतिष्ठानों और फास्ट फूड स्टॉलों की जांच की गई। इस दौरान मधेशिया स्वीट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए 3 किलो काजू बर्फी को नष्ट कराया गया।

बिना वैध लाइसेंस कारोबार करने वालों पर भी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को वैध खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण के प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पनीर, खोवा, मिल्क केक सहित अन्य खाद्य सामग्री केवल वैध लाइसेंसधारी और अधिकृत आपूर्तिकर्ताओं से ही खरीदें। अवैध स्रोत से प्राप्त मिलावटी या अवमानक खाद्य सामग्री मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अखबार में मिठाई रखने पर भी रोक

खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या उसमें रखकर बिक्री नहीं करने का निर्देश दिया गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को पेयजल की गुणवत्ता की जांच, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस और नियमित पेस्ट कंट्रोल सुनिश्चित करने को कहा गया है।

त्योहार तक जारी रहेगा जांच अभियान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। पर्व-त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories