AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में पूजा पंडाल घूमने जा रहे हैं? पहले जान लें कहां से गाड़ी नहीं जाएगी और कहां है पार्किंग की व्यवस्था

गिरिडीह। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को लेकर गिरिडीह शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अगर आप भी पूजा पंडाल घूमने के लिए शहर निकलने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले प्रशासन की ओर से तय की गई यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्लान जरूर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 15, 2026 Oct 15 174 Views
Share

गिरिडीह। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों को लेकर गिरिडीह शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। अगर आप भी पूजा पंडाल घूमने के लिए शहर निकलने वाले हैं तो घर से निकलने से पहले प्रशासन की ओर से तय की गई यातायात व्यवस्था और पार्किंग प्लान जरूर जान लें। शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वन-वे व्यवस्था, बैरिकेडिंग और कुछ स्थानों से वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।

इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अग्नि सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

शहर के 13 स्थानों पर बदलेगी वाहनों की आवाजाही

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और जाम को नियंत्रित करने के लिए शहर के 13 प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग, वन-वे और वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध की व्यवस्था की गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

1. मोबाइल गली में वन-वे व्यवस्था रहेगी। बस स्टैंड की ओर से अंबेडकर चौक में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

2. टावर चौक पर बैरिकेडिंग की जाएगी। काली बाड़ी की तरफ से वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

3. टावर चौक से मधुबन मार्ग इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। मधुबन की ओर से टावर चौक में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

4. मकतपुर चौक से बजरंग चौक इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। बजरंग चौक की ओर से मकतपुर चौक में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

5. काली बाड़ी से मकतपुर चौक इस मार्ग पर भी वन-वे व्यवस्था रहेगी। मकतपुर चौक की ओर से काली बाड़ी की तरफ वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

6. पदम चौक पर बैरिकेडिंग की जाएगी। काली बाड़ी की ओर से वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

7. बजरंग चौक से बीबीसी चौक इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। बीबीसी चौक की ओर से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

8. मछली पट्टी से बस स्टैंड इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था रहेगी। बस स्टैंड की ओर से पदम चौक में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

9. गांधी चौक से बड़ा चौक इस मार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। गांधी चौक की ओर से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

10. बभनटोली में बैरिकेडिंग की जाएगी। स्टेशन रोड की ओर से वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

11. बरमसिया चौक में बैरिकेडिंग की जाएगी। पूजा पंडाल की ओर वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

12. वीर कुंवर सिंह चौक से 100 मीटर आगे यहां बैरिकेडिंग की जाएगी। अंटा बंगला पूजा पंडाल की ओर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

13. तिरंगा चौक में बैरिकेडिंग की जाएगी। गांधी चौक की ओर से वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

खरीदारी करने या पूजा पंडाल घूमने जा रहे हैं तो यहां पार्क करें गाड़ी

शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने सात पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे सड़क किनारे या पूजा पंडालों के आसपास वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करें।

गिरिडीह में निर्धारित 7 पार्किंग स्थल

बस स्टैंड टेंपो स्टैंड

अंटा बंगला मैदान

आबकारी मैदान, बरमसिया

झंडा मैदान

ओल्ड बस स्टैंड, कोलडीहा

सर्कस मैदान

पुराना जेल परिसर

इन पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने से शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी सुचारू बनी रहेगी।

स्टेशन रोड के लिए अंटा बंगला मैदान में पार्किंग की तैयारी

स्टेशन रोड क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग को सुगम बनाने के लिए अंटा बंगला मैदान में पार्किंग व्यवस्था को लेकर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक यानी DRM से वार्ता की जा रही है। इसका उद्देश्य स्टेशन रोड क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करना और आम लोगों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराना है।

15 से 21 अक्टूबर तक बड़े वाहनों पर प्रतिबंध

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बड़े वाहनों के परिचालन पर भी समयबद्ध प्रतिबंध लगाया गया है।

15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।

18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन ने वाहन संचालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से निर्धारित समयावधि का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

पूजा पंडालों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

प्रशासन ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया है। पंडालों में CCTV कैमरे लगाने, जरूरत के अनुसार कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने और अग्निशमन यंत्र सहित जरूरी अग्नि सुरक्षा उपकरण रखने को कहा गया है।

इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाने तथा महिला और पुरुष वॉलंटियर्स की पर्याप्त संख्या में तैनाती करने का निर्देश दिया गया है।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा पूजा समितियों, पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

प्रशासन ने की लोगों से अपील

अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने आमजनों, श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और वाहन चालकों से प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन ने लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने, यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने तथा पूजा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और सुगम यातायात को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोग शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर-1, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिडीह, अंचलाधिकारी गिरिडीह, कार्यपालक दंडाधिकारी, टाउन थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना प्रभारी, पचम्बा थाना प्रभारी, नगर निगम के अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories