AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट! 23 सितंबर से बदलेगा मौसम, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम में बदलाव के बीच अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।23 सितंबर को झारखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी, मध्य और उत्तर-पूर्वी झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा जैसे जिलों पर भी मौसम की गतिविधियों का असर देखने को मिल सकता है।मौसम में बदलाव के कारण अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।मौसम विभाग ने बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज गरज-चमक के समय खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की जरूरत है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories