TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में जा पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

तिसरी : थाना क्षेत्र के दोमहन गांव के पास शनिवार की देर शाम हुए दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दोमहन गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा पलटा। इस दौरान टेलर से दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत चालक खरखरी पंचायत के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 9, 2025 Mar 9 48 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र के दोमहन गांव के पास शनिवार की देर शाम हुए दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल दोमहन गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में जा पलटा। इस दौरान टेलर से दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत चालक खरखरी पंचायत के पहाडपुर निवासी राजकुमार सिंह का 18 वर्षीय पुत्र रविंद्र सिंह था।

घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चालक को बचाने की आस में आनन – फानन में अपनी गाड़ी से लेकर उसे तिसरी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी मौके पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाबत बताया जाता है कि बरवाडीह की ओर से ईंट खाली कर लक्ष्मीपुर लौटने के दौरान यह घटना घटी। खाली ट्रैक्टर असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories