AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रूह कंपा देने वाली वारदात, 27 लाख की खातिर राजस्थान के व्यवसाई की राजधानी रांची में हत्या, सिर काटकर खेत में गाड़ा

KHUNTI : थाना पुलिस ने रांची के नामकुम पुलिस की मदद से हत्या के एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। गौरतलब है कि खूंटी जिला के मारंगदाहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग लावारिश अवस्था में शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया था। इस दौरान काफी जद्दोजहद के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

KHUNTI : थाना पुलिस ने रांची के नामकुम पुलिस की मदद से हत्या के एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। गौरतलब है कि खूंटी जिला के मारंगदाहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग लावारिश अवस्था में शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया था। इस दौरान काफी जद्दोजहद के बाद शव की शिनाख्त राजस्थान के व्यवसायी 27 वर्षीय पुखराज के तौर पर की गई।

 

जांच में पता चला कि मृतक व्यवसायी झारखंड से डोडा की खरीद फरोख्त का काम करता था। इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हो गया। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रांची के नामकुम इलाके से उसके सिर को बरामद कर लिया।

 

पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि राजस्थान का पुखराज 27 फरवरी को 40 क्विंटल डोडा खरीदने रांची आया था। इस दौरान उसका संपर्क राज नामक व्यक्ति से हुआ। इसके बाद राज व्यवसायी को नामकुम ले गया और दो व्यक्तियों से उसकी मुलाकात कराई। व्यवसायी पुखराज के पास उस समय 27 लाख रुपये थे, लेकिन उस समय डोडा उपलब्ध नहीं था। नामकुम के दोनों लोगों ने सोचा कि हाथ में आए पैसे को वापस क्यों जाने दें। इसके बाद तीनों ने मिलकर योजना बनाई और हथौड़े से सिर पर वार कर व्यवसायी पुखराज की हत्या कर दी। इसके बाद सिर को पास के अरहर के खेत में गाड़ कर छिपा दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर व्यवसायी के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के जानुमडीह मोड़ के पास फेंक दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

खूंटी पुलिस के अनुसार नामकुम थाना क्षेत्र के सुकरीडीह में राजस्थान के व्यवसायी पुखराज की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उसका सिर काटकर वहीं एक अरहर के खेत में दफना दिया था और मृतक के धड़ को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। अपराधी ने पुलिस से साक्ष्य छिपाने ने लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस इस चर्चित हत्याकांड के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी हुई है।मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

 

गौरतलब है कि खूंटी पुलिस ने 28 फरवरी की सुबह उसका सिर कटा शव बरामद किया था। शव मिलने के बाद एसपी अमन कुमार ने डीएसपी वरुण कुमार रजक के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले को सुलझाने और अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। ब्लाइंड केस का खुलासा करना मुश्किल था लेकिन तकनीकी और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने इस ब्लाइंड हत्याकांड का खुलासा कर लिया है साथ ही मास्टरमाइंड की तलाश तेज है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories