TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन का किया गया गठन, जोरावर सिंह सलूजा बनें अध्यक्ष

गिरिडीह : झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया है. एसोसिएशन के गठन पर अंतर्राष्ट्रीय कोच और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह ने गिरिडीह का दौरा किया और गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सलूजा गोल्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, महासचिव कृष्ण बगेरिया,

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 7, 2025 Feb 7 87 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया है. एसोसिएशन के गठन पर अंतर्राष्ट्रीय कोच और झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जेपी सिंह ने गिरिडीह का दौरा किया और गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और सलूजा गोल्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, महासचिव कृष्ण बगेरिया, कोषाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह को प्रमाणपत्र प्रदान किया.

इस मौके पर गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन के टीम सदस्य कौशल किशोर सिंह, अमित पांडे,प्रेम कुमार,आनंद कुमार उपस्थित थे. एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरावर सिंह सलूजा, महासचिव कृष्ण बगेरिया, कोषाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओलंपियन हरभजन सिंह, अंतर्राष्ट्रीय कोच और सचिव जे.पी. सिंह को गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन की मान्यता के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया है.

Saluja gold international school

इस बाबत जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष जोरावर सिंह सलूजा ने कहा कि गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन गिरिडीह के उभरते बास्केटबॉल खिलाड़ियों को कोचिंग और खेलने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच दिलाने में मदद करेगा. अंडर-23 लड़कों और लड़कियों के लिए पहली झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 22 फरवरी को बोकारो में निर्धारित है. विजेता टीम असम के गुवाहाटी में होने वाले मैच में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. उन्होंने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी भागीदारी के लिए 7209857423 संपर्क कर सकते हैं. आगामी कार्यक्रम के लिए स्थान और प्रशिक्षण गिरिडीह बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा प्रदान किया जाएगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories